बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने 26 जून को फैमिली और फ्रेंड्स के साथ धूमधाम से बर्थडे सेलिब्रेट किया था। बॉलीवुड की कई हस्तियों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और साथ की गिफ्ट्स भी। लेकिन उनकी दादी ने सबसे अलग अंदाज में बर्थडे विश किया। जो अब सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। दादी ने टेंशन में हैं कहा,'जल्द शादी कर लें।' उनकी दादी निर्मल कपूर है।अर्जुन ने सोशल मीडिया पर अपनी दादी के लेटर की तस्वीर शेयर की है। जिसमें लिखा है- 'जल्दी शादी करो'. अर्जुन ने ये फोटो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा- 'जब आपकी दादी का दिया हुआ गिफ्ट एक घूस के साथ धमकी, आदेश और रिक्वेस्ट हो' #NirmalKapoor #bossgrandma.”

अब देखना मजेदार होगा कि दादी के लिए अर्जुन कितनी जल्दी शादी करते है। इन दिनों उनके सिंगल होने की चर्चा है। बॉलीवुड में आजकल वैसे भी वेडिंग सीजन चल रहा है। तो क्या पता अगला नंबर अर्जुन का ही हो।

इस फोटो के शेयर होते ही अर्जुन के फैन्स ने दादी का साइड लेते हुए उन्हें शादी करने की सलाह दे डाली। कुछ लोगों ने दुल्हन के रूप में परिणीति चोपड़ा का नाम भी सुझाया।

बता दें, हाल ही में बैंकॉक में हुए आईफा अवॉर्ड्स में अर्जुन शामिल हुए थे। उन्होंने वहां धमाकेदार परफॉर्मेंस कर सभी का दिल जीता था। उनके वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी आने वाली फिल्मों की लिस्ट में नमस्ते इंग्लैंड, पानीपत, संदीप और पिंकी फरार हैं।

Related News