बॉलीवुड के सबसे क्यूट कपल में शामिल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को एक परफेक्ट कपल कहना गलत नहीं होगा। इन दोनों ने नवंबर 2018 में शादी की थी। लेकिन रणवीर से शादी करने से पहले भी दीपिका का कई लोगों के साथ अफेयर रहा है। आज हम आपको उसी बारे में बताने जा रहे हैं कि दीपिका किस किसके साथ रिलेशन में रह चुकी है।


निहार पंड्या - अपने मॉडलिंग के दिनों के दौरान बैंगलोर से मुंबई शिफ्ट होने के दौरान दीपिका की मुलाकात निहार पंड्या से हुई थी। निहार ने दीपिका का मॉडलिंग करियर आगे बढ़ाने बहुत मदद की थी। हालाँकि मॉडलिंग करियर में सफल होने के बाद दीपिका ने निहार को अपनी जिंदगी से निकल दिया।

उपेन पटेल - निहार की तरह ही दीपिका के करियर के शुरूआती दिनों में उनका नाम उपेन पटेल के साथ जोड़ा गया था। उस समय दोनों ही अपने मॉडलिंग करियर में स्ट्रगल कर रहे थे और दीपिका निहार को छोड़कर उपेन को डेट करने लगी। उपेन ने ही दीपिका को कई बड़ी एड एजेंसीज मैनेजर्स से मिलवाया था जिनकी वजह से दीपिका को कुछ अच्छे ऑफर्स मिले थे। लेकिन एक बार सफलता मिलने के बाद दीपिका ने उपेन से ब्रेकअप कर लिया।

महेंद्र सिंह धोनी - महेंद्र सिंह धोनी के साथ दीपिका का रिलेशनशिप काफी पॉपुलर था क्योंकि ये दोनों शादी करने वाले थे। उस समय धोनी टीम इंडिया के उभरते हुए खिलाडी थे। हालाँकि इन दोनों का रिलेशनशिप ज्यादा समय तक नहीं चला था। बाद में इसकी वजह टीम इंडिया के ही एक और खिलाडी युवराज सिंह को बताया जा रहा था।

युवराज सिंह - ऐसा कहा जाता है कि दीपिका ने युवराज सिंह के लिए धोनी से ब्रेकअप किया था। यहाँ तक कि एक ऐसा समय भी था जब दीपिका युवराज और धोनी दोनों को एक साथ डेट कर रही थी। हालाँकि दीपिका का युवराज सिंह के साथ भी रिलेशन ज्यादा दिन तक नहीं चला था।

सिद्धार्थ माल्या - युवराज के बाद दीपिका सिद्धार्थ माल्या के साथ रिलेशनशिप में थी। ये दोनों एक पार्टी में एक दूसरे से मिले थे। सिद्धार्थ और दीपिका एक दूसरे के बेहद करीब थे और इन्हें कई आईपीएल मैचों में भी एक साथ देखा गया था। ये दोनों 2 साल से भी ज्यादा समय तक एक दूसरे के साथ थे लेकिन जब सिद्धार्थ माल्या के पिता विजय माल्या के व्यवसाय में समस्याएं आने लगी तो दीपिका ने सिद्धार्थ से दूर जाने का फैसला किया।

जब फिल्म के निर्माता ने चित्रांगदा से कहा ‘कपड़े उतार करो ये सीन’, पढ़ें किस्सा

रणबीर कपूर - रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण का रिलेशनशिप बॉलीवुड के सबसे ज्यादा चर्चित रिलेशनशिप में शामिल था। जब रणबीर अपने करियर में ऊंचाइयों पर थे तब दीपिका ने उनके साथ रहना अच्छा समझा लेकिन जब रणबीर का करियर डूबने लगा तो दीपिका ने उनका साथ छोड़ दिया।

Related News