बॉलीवुड की मस्तानी एक्‍ट्रेस दीपिका पादुकोण भी कोरोना वायरस का शिकार हुई है। कुछ देर पहले एक्ट्रेस के पिता प्रकाश पादुकोण, मां उजाला पादुकोण और बहन अनीषा पादुकोण कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की खबर सामने आई थी।

पति रणवीर सिंह के साथ दीपिका पादुकोण को मुंबई एयरपोर्ट पर स्‍पॉट किया था। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा था कि ये कपल इन दिनों परिवार के साथ कुछ समय बिताने के लिए बेंगलुरु रवाना हुआ।

आपको बता दें दीपिका पादुकोण के पिता और पूर्व भारतीय बैडमिंटन प्लेयर प्रकाश पादुकोण अस्पताल में एडमिट हैं। 65 वर्ष पूर्व बैडमिंटन प्लेयर बैंगलुरु के एक अस्पताल में भर्ती हैं और रिकवर कर रहे हैं। कुछ रिपोर्ट्स में ये भी सामने आ रहा है कि वे आउट ऑफ डेंजर हैं और 2-3 दिन में डिस्चार्ज भी हो सकते हैं।

Related News