बॉलीवुड में अपनी अदाकारी से सभी का दिल जीतने वाली आज दीपिका पादुकोण का जन्मदिन है। आज दीपिका अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। दीपिका ने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है और उनकी ज्यादातर फिल्में सुपरहिट रही हैं।

आज दीपिका के बर्थडे पर आपको हम बताएंगे उनके अफेयर की लंबी लिस्ट. जी हां, दीपिका अब रणवीर सिंह की पत्नी हैं मगर वह पहले भी कई लड़कों को डेट कर चुकी हैं। दीपिका पादुकोण का पहला नाम निहार पांड्या के साथ जुड़ा। आपको बता दें कि दोनों की मुलाकात एक एक्टिंग स्कूल में हुई थी और लंबे समय तक लिव इन में भी रहे। लेकिन 3 साल बाद ही दोनों अलग हो गए।

निहार के बाद दीपिका ने युवराज सिंह को डेट करना शुरू कर दिया जो उन दिनों भारतीय क्रिकेट की जान हुआ करते थे। हालांकि युवराज सिंह हमेशा से ही दीपिका को अपना दोस्त मानते रहे हैं। युवराज के बाद दीपिका ने महेंद्र सिंह धोनी को भी डेट किया था। दोनों लंबे समय से साथ हैं लेकिन आज तक दोनों ने कभी इस रिश्ते के बारे में बात नहीं की। उस वक्त खबरें थीं कि धोनी दीपिका से शादी करना चाहते थे लेकिन दीपिका उस दौरान अपने करियर पर फोकस करना चाहती थीं।

धोनी के बाद बिजनेसमैन विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ संग दीपिका का नंबर आया। दीपिका पादुकोण की सिद्धार्थ के साथ करीबी दोस्ती या अफेयर आईपीएल मैचों के दौरान पूरे देश में देखने को मिला है।दीपिका लंबे समय से सिद्धार्थ के साथ रिलेशनशिप में हैं और यह भी माना जाता है कि दीपिका को सिद्धार्थ ने उस दौरान एक घर गिफ्ट किया था।

दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात नहीं की। सिद्धार्थ के बाद विदेश से मुंबई आए अभिनेता उपेन पटेल के साथ भी उनका अफेयर था, हालांकि अफेयर की पुष्टि कभी नहीं हुई। उपेन के बाद रणबीर कपूर के साथ दीपिका का नाम जुड़ा। दोनों ने चुप-चाप जुबान में अपने रिश्ते का ऐलान कर दिया था। दोनों की मुलाकात फिल्म बचना ऐ हसीनो के सेट पर हुई थी और लंबे समय तक लिव-इन में रहे।

रणबीर ने उस दौरान एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान दीपिका को प्रपोज किया था और दोनों करीब 3 साल तक साथ रहे हालांकि रिश्ता बेहद दुखद तरीके से खत्म हुआ। दोनों अब भी दोस्त हैं। रणबीर के बाद दीपिका की जिंदगी में आए रणवीर सिंह और आज वह दीपिका के पति हैं।

Related News