रामायण टीवी श्रृंखला में भगवान राम की भूमिका निभाने के लिए जाने जाने वाले अभिनेता अरुण गोविल गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। गोविल अरुण सिंह की उपस्थिति में दिल्ली में अपने कार्यालय में पार्टी में शामिल हुए।

वे 4 राज्यों और यूनियन टेरिटरी पुडुचेर्री में इलेक्शन से पहले बीजेपी में शामिल हुए हैं। आज हम आपको उनकी कुल संपत्ति के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके बारे में आपको जानकारी नहीं होगी।

आपकी जानकारी के लिए बता दे अरुण गोविल का जन्म 30 अक्टूबर 1958 को उत्तर प्रदेश में हुआ था, और अब 63 साल के हो चुके हैं। उन्होंने अपने कैरियर की शुरुआत साल 1977 में रिलीज हुई फिल्म पहेली से की थी।

इसके बाद इन्होंने कई फिल्मों में काम किया है, छोटे पर्दे और बड़े पर्दे दोनों ही जगह अरुण गोविल को देखा गया है। खबरों के मुताबिक अरुण गोविल के पास कुल 38 करोड़ की संपत्ति है। अरुण गोविल इन दिनों रामायण सीरियल के रीटेलीकास्ट की वजह से काफी चर्चा में है।

Related News