बॉलिवुड ऐक्‍ट्रेस दीपिका पादुकोण अब कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। फिलहाल, वो परिवार के साथ बेंगलुरु में हैं। इससे पहले खबर आई थी कि उनके पिता प्रकाश पादुकोण, मां उजाला पादुकोण और बहन अनीषा पादुकोण कोरोना पॉजिटिव हैं।


पिछले महीने ही दीपिका पादुकोण को रणवीर सिंह संग मुंबई एयरपोर्ट पर स्‍पॉट किया था। वो अपने परिवार के साथ कुछ समय बिताने के लिए बेंगलुरु रवाना हुए थे। उनके पिता प्रकाश पादुकोण का बेंगलुरु के एक हॉस्पिटल में ट्रीटमेंट चल रहा है।

कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद सभी ने खुद को आइसोलेट कर लिया था। लेकिन एक हफ्ते बीतने के बाद भी पिता प्रकाश का फीवर कम नहीं हुआ। जिसके बाद उन्हें शनिवार को हॉस्पिटल में ऐडमिट कराया गया। फिलहाल वो अभी वह ठीक हैं। पत्‍नी और बेटी फिलहाल घर पर हैं। उम्‍मीद है कि 2 से 3 दिनों में प्रकाश डिस्‍चार्ज हो जाएंगे।

Related News