बॉलीवुड की एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर अब ऑफिशियली पति पत्नी बन चुके हैं। दोनों की शादी कोंकणी और सिंधी दोनों ही रीति रिवाजों से हुई है। इटली के लेक कोमो में दोनों की शादी हुई। जब से दीपिका और रणवीर की शादी की तस्वीरें आई हैं फैंस दीवाने बने फिर रहे हैं।

तस्वीरों के साथ लोगों की नजर उनके जूलरी और कपड़ों पर भी गई। इन तस्वीरों में दीप और वीर की सगाई की अंगूठी भी नजर आ रही है। दीपिका की डायमंड रिंग स्कवेयर शेप में है। कीमत की बात करे तो दीपिका की इस इंगेजमेंट रिंग की कीमत 1.3 करोड़ से 2.7 करोड़ तक की है।

वही दूसरी तस्वीर में रणवीर सिंह की भी इंगेजमेंट रिंग नजर आ रही है। रणवीर की अंगूठी की कीमत का अभी तक पता नहीं चल पाया है। लेकिन रणवीर की इंगेजमेंट रिंग भी बहुत खास है।

Related News