रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी को 2020 के लिए खेल की सबसे प्रभावशाली टॉप-10 महिलाओं में शामिल किया गया है। नीता अंबानी आईपीएल में मुंबई इंडियंस क्रिकेट टीम की मालकिन हैं और वे अंतरराष्ट्रीय ओलिंपिक समिति (आईओसी) में भारत की प्रतिनिधि हैं।

सबसे अमीर आदमी की पत्नी होने के कारण नीता अंबानी के शौक भी काफी लग्जुरियस हैं। वे महंगी से महंगी चीजों का इस्तेमाल करती है। आज हम आपको उन बैग्स की कीमत के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका इस्तेमाल नीता करती है।

नीता अंबानी के पास सभी बड़े ब्रांडों जैसे जिमी चू, गोयार्ड और अन्य बहुत से लक्जरी हैंडबैग का विशाल संग्रह है। ये बैग 5 लाख रुपये से अधिक के हैं।

लंदन में कपूर सिस्टर्स के साथ एक बार बेहद ही महंगे बैग के साथ स्पॉट हुई थी। हिमालयन क्रोकोडाइल स्किन से बने हर्मेस बैग सबसे महंगा ब्रांड है, और इसमें सोने और हीरे जड़े हुए थे। इस हैंडबैग को 2018 में $ 300,322 में नीलाम किया गया था। जो भारतीय मुद्रा के हिसाब से 2 करोड़ 25 लाख रुपए हैं।

Related News