सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाला शो 'कौन बनेगा करोड़पति' एक बहुचर्चित शो है और इसे कई देशों में देखा जाता है। ये एक लोकप्रिय शो है जिसने कई लोगों के सपनों को पूरा किया है और उन्हें लाखों-करोड़ों रुपए जीतने में मदद की है। अपने ज्ञान के दम पर इस शो से कई लोग अच्छी खासी धनराशि जीत कर गए हैं। अब तक 'कौन बनेगा करोड़पति' में कोई भी 1 करोड़ के सवाल का जवाब नहीं दे पाया है। लेकिन अब मूल बिहार के हुलासगंज प्रखंड ढोंगरा गांव के निवासी सनोज राज (Sanoj Raj) ने ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के सीजन-11 के पहले करोड़पति बन चुके हैं।

इस बात की जानकारी सोनी चैनल ने खुद एक ट्वीट के माध्यम से दी है। सोनी चैनल ट्वीट अकाउंट पर आने वाले एपिसोड का प्रोमो पोस्ट किया, जिसमें वह 15वें सवाल का सही जवाब देकर एक करोड़ रुपये जीतते दिखायी दे रहे हैं।

इसके बाद ये 7 करोड़ के सवाल का सामना करेंगे। बता दें कि ये एपिसोड अभी टीवी पर प्रसारित नहीं हुआ है। ये वाला एपिसो गुरुवार और शुक्रवार को प्रसारित होगा। इससे पहले ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में पूर्वी चंपारण जिले के सुशील कुमार पांच करोड़ रुपये जीत चुके हैं।

सनोज राज एक छोटे से गांव में रहने वाले एक किसान के बेटे हैं। सनोज ने बीटेक की पढ़ाई पूरी की और इसके बाद वे दो वर्ष से सहायक कमांडेंट के पद पर नौकरी कर रहे हैं। बीटेक सनोज आइएएस अधिकारी बनकर देश और समाज की सेवा करना चाहते हैं।

Related News