इंटरनेट डेस्क| नेहा कक्क्ड़ जो कि जानी मानी सिंगर है, अब इंडियन आइडल की जज बन चुकी है लेकिन यह बात कम लोग जानते हैं कि नेहा ने 12 साल पहले इसी शो से शुरुआत एक कंटेस्टेंट के रूप में की थी और आज जज के रूप में कुर्सी पर बैठना नेहा के लिए बहुत बड़ी बात है।

सफल गायिका नेहा ने 2006 में शो पूरा किया। उनके अन्य सहायक जज विशाल ददलानी ने भी उनकी तारीफ़ की और कि वे एक्स कंटेस्टेंट नेहा से इतने प्रभावित हैं कि उनसे सुझाव लेना चाहते हैं। ददलानी ने कहा, "नेहा की कहानी अद्भुत है। वह उसी शो की निर्णायक बनी हैं, जिसकी प्रतियोगी बनी थीं, यह एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। " उन्होंने कहा, "मैं किसी भी टेलीविजन शो में कभी भी प्रतियोगी नहीं रहा हूं। मैं कई कॉलेज प्रतियोगिताओं का हिस्सा रहा हूं और टीवी शो का हिस्सा बनना बहुत अलग बात है। "

नेहा कक्क्ड़ ने शुरुआत ‘इंडियन आइडल 2’ में पार्टिसिपेंट के तौर पर की थी। उसके बाद उन्होंने अपने कई एल्बम लांच किए। हाल ही में नेहा ने 'ओ हमसफर' गाना गया है जिसको लोगों ने काफी पसंद भी किया है। इस से पहले नेहा कई मूवीज में भी सांग गा चुकी है और खुद के एल्बम भी लांच किए हैं।

नेहा इस से पहले ‘सा रे गा मा पा लिट्ल चैंप्स’ में जज भी बनीं। सब से पहले नेहा ने अपनी एल्बम ‘नेहा- द रॉक स्टार’ लॉन्च की थी। नेहा ने कई शानदार सांग्स जैसे 'मनाली ट्रांस', 'आओ राजा', 'सनी सनी' जैसे सांग्स भी गाए हैं जो सुपरहिट रहे हैं।

नेहा कक्कड़ और हिमांश कोहली की दोस्ती के इन दिनों काफी चर्चे हैं, कहा जा रहा है कि वे नेहा के बॉयफ्रेंड हैं। लेकिन नेहा ने इस बात की कोई पुष्टि नहीं की है। नेहा कक्कड़ के नए म्यूजिक वीडियो 'ओ हमसफर (Oh Humsafar' में वह हिमांश के साथ नजर आई हैं, जिसे अब तक 80 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

Related News