बॉलीवुड डेस्क। दबंग खान की लोकप्रियता किसी से कम नहीं हैं। शायद सलमान खान ही इकलौते ऐसे बॉलीवुड सुपरस्टार होंगे जिन्होंने हिंदी फिल्मों के अलावा कोई अन्य फिल्म इंडस्ट्री में काम नहीं किया हैं। फिल्म इंडस्ट्री में एक जिंदादिल अभिनेता के रूप में अपनी पहचान कायम करने वाले सलमान ने साल 1988 में सहायक कलाकार के तौर पर फिल्म 'बीबी हो तो ऐसी' से अपने अभिनय की शुरुआत की थी।

सलमान के आज करोड़ों फैंस हैं जो हर वक्त उनकी फिल्मों के रिलीज़ होने तक इंतज़ार करते रहते हैं। उन्होंने अपने फ़िल्मी करियर में काफी उतार-चढ़ाव देखे हैं। 27 दिसंबर 1965 को मध्यप्रदेश के इंदौर में जन्मे सलमान खान ने हिंदी फिल्मों में पहली मुख्य भूमिका साल 1989 में फिल्म 'मैंने प्यार किया' में निभाई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कामयाब हुई और सलमान का करियर ऊपर उठ गया।

फिल्म 'मैंने प्यार किया' के लिए उन्हें फ़िल्मफ़ेयर का सर्वश्रेष्ठ नए अभिनेता का पुरस्कार मिला। सलमान की माँ मराठी हिंदू और पिता मुस्लिम थे। बात करें सलमान के लव अफेयर की तो उनके करियर में उनका नाम सबसे ज्यादा ऐश्वर्या राय के साथ जोड़ा गया। सलमान और ऐश्वर्या के बीच हुए एक झगडे ने दोनों को हमेशा के लिए अलग कर दिया। सलमान की जिंदगी में 'काला हिरण शिकार मामला' सबसे चर्चित रहा।

सलमान के करियर में साल 1992 से लेकर साल 1993 का एक समय ऐसा भी रहा जब उनकी बहुत सी फ़िल्में असफल रही। लेकिन 1994 में माधुरी दीक्षित के साथ आई 'हम आपके हैं कौन' से उन्होंने सफलता का स्वाद चखा। यह फिल्म उस वक्त की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बनी। सलमान बीइंग ह्यूमन नाम का एनजीओ चलाते हैं। उन्होंने 'दबंग', 'किक', 'करण-अर्जुन', 'बजरंगी भाईजान', 'तेरे नाम', 'सुल्तान' जैसी कई हिट फ़िल्में दी हैं।

Related News