बॉलीवुड में 2018 फिल्म जगत के लिए शादीसाल रहा है। पिछले साल बॉलीवुड में कई स्टार्स ने बड़े धूम - धाम से अपनी शादी का डंका बजाया था। इससे शादि का बढ़ता क्रेज ऐसा बढ़ा कि एक बाद एक स्टार्स अपनी शादी को लेकर खुलासा कर रहें। आपको बता दें कि साल 2018 में हुई इन शादियों को अभी एक साल नहीं हुआ है। ये यह सभी स्टार्स अपने पार्टनर संग अपनी पहला वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट कर रहे है। तो आइये बात करें बॉलीवुड के इन कपल्स की।

दीपिका - रणवीर ;
बॉलीवुड की 'पद्मावती' यानी कि दीपिका पादुकोण और अभिनेता रणवीर सिंह शादी के बाद अपना पहला वैलेंटाइन डे सेलेब्रेट करेंगे। दोनों पिछले साल 2018 के नवंबर में शादी के बंधन में बंध गए थे। दोनों ने इटली जाकर शादी की थी। वहां से लौटकर कई ग्रैंड रिसेप्शन भी दोनों ने दिए। आपको बता दें कि दोनों की मुलाकात साल 2013 में आई फिल्म 'गोलियों की रासलीला- रामलीला' के सेट पर हुई थी। शादी के बाद ये कपल अपना पहला वैलेंटाइन डे मना रहे है।

प्रियंका - निक जोनस
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने भी साल 2018 में शादी कर अपने फैन्स को खुश कर दिया। प्रियंका ने अपने अमेरिकन सिंगर निक जोनस से 2018 के जाते - जाते दिसंबर में आलीशान तरीके से शादी की थी। प्रियंका शादी के बाद से लेकर अभी तक प्रियंका काफी सुर्ख़ियों में बनी रहती है वे निक के साथ कभी हॉलीवुड इवेंट तो कभी अपने परिवार संग शादी को एन्जॉय करते हुए नज़र आती है। शादी के बाद प्रियंका और निक अपना पहला वैलेंटाइन डे विदेश में ही मना रहे है।

सोनम कपूर - आनंद आहुजा
बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर की लाड़ली सोनम कपूर ने भी पिछले साल 2018 के मई में अपने ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहुजा संग सात फेरे ले लिए थे। इस शादी में बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स ने शिरकत की थी। आज सोनम भी शादी के बाद अपने पति आनंद के साथ पहला वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट कर रही है।

नेहा धूपिया - अंगद
इस लिस्ट में एक्ट्रेस नेहा धूपिया का नाम भी शामिल है। नेहा ने साल 2018 में एक्टर अंगद बेदी के साथ शादी रचा ली थी। जिसके बाद उन्हें एक बेटी मेहर भी हुई। आपको बता दें कि अंगद और नेहा ने काफी लंबे समय तक एक - दूसरे को डेट किया है, इसके बाद दोनों ने एक गुरूद्वारे में शादी कर ली। शादी के बाद इस कपल का भी पहला वैलेंटाइन डे है।

कपिल शर्मा - गिन्नी चतरथ
आखिर में बात करेंगे बॉलीवुड के फ़ेमस कॉमेडियन कपिल शर्मा की। कपिल ने भी साल 2018 के अंतिम दिनों , 12 दिसम्बर को अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी से अमृतसर में शादी कर की थी। ये दोनों एक - दूजे को काफी लंबे समय से डेट कर रहे थे। इसके बाद दोनों ने मुम्बई में अपना ग्रेंड रिसेप्शन भी दिया था इसमें बॉलीवुड के कई स्टार्स भी शामिल हुए थे।

Related News