इंटरनेट डेस्क| यदि आपको लगता है कि आपके बॉलीवुड अभिनेता और अभिनेत्री सभी हाईस्कूल ड्रॉपआउट हैं, तो आप पूरी तरह से गलत हैं। उनमें से कुछ बहुत ज्यादा पढ़े लिखे भी है। चलिए आपको बताते है इनके बारे में।

1. अमिताभ बच्चन

बिग बी ने अब कई दशकों से बॉलीवुड पर शासन किया है, लेकिन क्या आप जानते है कि उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ आर्ट्स डिग्री प्राप्त की है।

2. करीना कपूर

बॉलीवुड की बेबो हमेशा ही सुर्खियों में रही है और उन्होंने अपनी एक्टिंग से सबके दिलों में जगह बनाई है। करीना कपूर खान पढ़ाई के मामले में भी किसी से कम नहीं है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि करीना कपूर खान ने देहरादून में वेल्हम गर्ल्स स्कूल से स्कूली शिक्षा के बाद, उन्होंने मिथिबाई कॉलेज में 2 साल तक कॉमर्स की पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने हार्वर्ड विश्वविद्यालय से माइक्रो कंप्यूटर भी किया है। इसके अलावा उन्होंने सरकारी लॉ कॉलेज, मुंबई में से लॉ की पढ़ाई भी की है।

3. सोनम कपूर

फैशन आइकन ने सिंगापुर के दक्षिण पूर्व एशिया के संयुक्त विश्व कॉलेज से अपनी कॉलेज की पढ़ाई पूरी की है और फिर लंदन के कॉलेज से अर्थशास्त्र और राजनीति विज्ञान में ग्रेजुएशन किया है।

4. जॉन अब्राहम

जॉन अब्राहम भी बॉलीवुड के पढ़े-लिखे स्टार्स में से एक है। उन्होंने न केवल अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन किया हैं बल्कि उनके पास एमईटी, मुंबई से एमबीए भी किया है।

Related News