जयपुर।बॉलीवुड की सबसे ग्लैमर्स एक्ट्रेस सनी लियोनी अपने अलग ही अंदाज के लिए जानी जाती है।सनी लियोनी फिल्मों के अलावा कई टीवी शो में भी काम करती है।व​हीं अपने फ्री समय में सनी लियोनी सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं। जहां वह अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

उनकी इन तस्वीरों पर फैंस की जबरदस्त प्रतिक्रिया देखने को मिलती है। इस साल मार्च में सनी लियोनी ने मुंबई में नया घर लिया है और हाल ही में अब सनी ने अपने इस घर की छत से एक तस्वीर पोस्ट की है। सनी लियोनी ने जो तस्वीर पोस्ट की है उसमें उनके घर के छत पर एक शानदार स्विमिंग पूल दिखाई दे रहा है। उन्होंने इसे ‘स्वर्ग का टुकड़ा’ बताया है। तस्वीर में वह पूल में एंजॉय करती दिख रही हैं। सनी ने इस दौरान स्विमसूट पहना हुआ है। वह अपने दोनों हाथों को खोलकर पोज देती दिखाई दी हैं।


सनी लियोनी का नया घर अंधेरी वेस्ट के अटलांटिस बिल्डिंग में 12वीं मंजिल पर स्थित है। मनी कंट्रोल डॉट कॉम के मुताबिक इस फ्लैट की कीमत करीब 16 करोड़ रुपये आंकी गई है। सनी ने इस साल जुलाई में नए घर में शिफ्ट हुई थीं जहां की तस्वीर को शेयर करते हुए सनी लियोन ने लिखा है कि,' मुंबई में अच्छे मौसम की शुरुआत हो गई है।' घर में स्वर्ग का एक टुकड़ा पाकर खुद को धन्य मानती हूं।

सनी लियोनी ने अपने घर को काफी सिंपल रखा है। उन्होंने अपने लॉस एंजलिस वाले घर की तरह यहां भी व्हाइट कलर करवा रखा है। सनी लियोनी ने इस साल जुलाई में नए घर में शिफ्ट होने पर भी कुछ तस्वीरें भी शेयर कीं जिसमें उनके पति डेनियल वेबर ने उन्हें गोद में उठाकर घर के अंदर कदम रखते हुए देखा जा सकता है।

Related News