ये सीजन सेलेब्स का वेडिंग सीजन चल रहा है। पहले दीपिका पादुकोण- रणवीर सिंह, फिर प्रियंका चोपड़ा- निक जोनस और अब ईशा अंबानी- आनंद पीरामल की शादी के फंक्शन्स शुरू हो चुके हैं। ईशा अंबानी के प्री-वेडिंग फंक्शन्स में सभी बॉलीवुड सेलेब्स पहुंचे हैं। हाल ही में ईशा अंबानी के संगीत सेरेमनी की कुछ फोटोज और वीडियोज सामने आये हैं जिनमें बॉलीवुड सेलेब्स खूब धमाल मचाते नजर आ रहे हैं।

एक वीडियो में दीपिका पादुकोण लाल रंग की साड़ी में दिखाई दे रही हैं, वहीं रणवीर सिंह काले रंग के सूट में बहुत हैंडसम लग रहे हैं और ये नवविवाहित जोड़ी 'चोगाड़ा' गाने पर झूम कर नाच रहे हैं। इटली में शादी करने के बाद दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपने मेहमानों और दोस्तों के लिए 3 रिसेप्शन रखे थे।

सिर्फ दीपिका और रणवीर ही नहीं बल्कि सलमान खान भी शाहरुख खान की गाने 'कोई मिल गया' पर नाचते नजर आ रहे थे।

Related News