बॉलीवुड डेस्क। हिंदी फिल्मों की हसीन दुनिया में कई ऐसे स्टार्स हैं जिन्होंने शादी नहीं की है। लेकिन कई ऐसे स्टार्स भी हैं जिन्होंने एक, दो नहीं बल्कि उससे भी ज्यादा बार शादियां की हैं। हमारी इस लिस्ट में संजय दत्त, किशोर कुमार, कबीर बेदी, करण सिंह ग्रोवर, नीलिमा अज़ीम, विधु विनोद चोपड़ा और सिद्धार्थ रॉय कपूर के नाम शामिल हैं। चलिए इनके बारे में जान लेते हैं ...

संजय दत्त: ये तीन शादियां कर चुके हैं। संजय की पहली पत्नी ऋचा शर्मा, दूसरी पत्नी रिया पिल्लई और तीसरी पत्नी वर्तमान में मान्यता दत्त हैं।



किशोर कुमार: इन्होने चार शादियां की हैं। किशोर की पहली पत्नी बंगाली फ़िल्मों की मशहूर अभिनेत्री और गायिका रूमा गुहा ठाकुरता, दूसरी पत्नी बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा मधुबाला और तीसरी पत्नी बॉलीवुड एक्ट्रेस योगिता बाली और चौथी पत्नी बॉलीवुड एक्ट्रेस लीना चंद्रावरकर थी।

कबीर बेदी: कबीर बेदी की पहली पत्नी डांसर प्रोतिमा बेदी, दूसरी पत्नी ब्रिटिश फैशन डिजाइनर सुसैन हम्फ्रेस, तीसरी शादी टीवी और रेडियो प्रेजेंटर निक्की और चौथी शादी हाल ही में 70 साल की उम्र में उन्होंने ब्रिटिश मूल की अभिनेत्री और मॉडल परवीन दोसांज से की हैं।

करण सिंह ग्रोवर: अभिनेता और मॉडल करण सिंह ग्रोवर ने पहली शादी टीवी अभिनेत्री श्रद्धा निगम, दूसरी शादी टीवी अभिनेत्री जेनिफर विंजेट और तीसरी शादी बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बासु से की हैं।

नीलिमा अज़ीम: नीलिमा ने पहली शादी अभिनेता पंकज कपूर , दूसरी शादी राजेश खट्टर और तीसरी शादी अपने बचपन के दोस्त उस्ताद रज़ा अली ख़ान से की। बता दे, अभिनेता शाहिद कपूर उनकी पहली संतान हैं जो पंकज कपूर से हैं।

विधु विनोद चोपड़ा: फ़िल्ममेकर विधु विनोद चोपड़ा ने पहली शादी शबनम सुखदेव, दूसरी शादी रेनू सलूजा और तीसरी शादी फ़िल्म क्रिटिक और लेखिका अनुपमा चोपड़ा से की हैं।

सिद्धार्थ रॉय कपूर: सिद्धार्थ रॉय कपूर ने पहली शादी अपने बचपन की दोस्त आरती बजाज, दूसरी शादी टीवी प्रोड्यूसर कविता और तीसरी शादी एक्ट्रेस विद्या बालन से की हैं। धर्मेन्द्र देओल से लेकर आमिर ख़ान और दिलीप कुमार और सैफ़ अली ख़ान जैसे कई स्टार्स हैं जिन्होंने दोबारा शादी की।

Related News