इंटरनेट डेस्क| हर किसी इंसान के जीवन में कोई न कोई ऐसा मोड़ आ जाता है जब वो डिप्रेशन का शिकार हो जाता है। केवल हम या आप ही नहीं बल्कि बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज भी डिप्रेशन का शिकार हो चुके है। आज हम आपको बॉलीवुड के उन सेलिब्रिटीज के बारे में बताने जा रहे है जो डिप्रेशन का शिकार हो चुके है।

1. दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण अपने लव अफेयर के अलावा भी कई बार सुर्खियों में आ चुकी है। आपको जानकर हैरानी होगी कि बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी 2014 में डिप्रेशन का शिकार हुई थी से पकड़ी गई थी। डिप्रेशन के खिलाफ अपनी लड़ाई के बारे में मीडिया से बात भी की थी। इतना ही नहीं उन्होंने उन लोगों के लिए एक कदम उठाया जो डिप्रेशन के शिकार है और उनके लिए एक मानसिक स्वास्थ्य केंद्र स्थापित किया है।

2. शाहरुख खान

किंग खान भी 2010 में अपने कंधे की सर्जरी के बाद डिप्रेशन के शिकार हुए थे। वो बहादुरी से इससे लड़े। उन्होंने बताया कि "कंधे की चोट और पीड़ा के कारण मैं डिप्रेशन में चला गया था लेकिन अब मैं इससे बाहर आ गया हूं। "

3. अनुष्का शर्मा

बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री अनुष्का शर्मा भी डिप्रेशन का शिकार रह चुकी है। उन्होंने खुद इसके बारे में एक बार बात की थी और कहा था कि इसमें छिपाने जैसा कुछ भी नहीं है।

4. वरुण धवन

विश्वास करना मुश्किल है लेकिन बॉलीवुड का यह अभिनेता भी अपने जीवन में डिप्रेशन का शिकार हो चुका है। फिल्म 'बदलापुर' की शूटिंग के दौरान उन्हें ऐसा महसूस हुआ था।

5. आमिर खान

मिस्टर परफेक्शनिस्ट भी डिप्रेशन जैसी बीमारी से गुजर चुके है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि वो अपने शो सत्यमेव ज्यते के दौरान डिप्रेशन का शिकार हुए थे।

Related News