बॉलीवुड इंडस्ट्री के स्टाइलिश कपल में से एक जाने जाने वाले अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने साथ में एक रेड कारपेट पर एंट्री ली और उनके स्टाइलिश लुक ने सब को घायल कर दिया। अपने लेडी लव के साथ अर्जुन कपूर रेड कारपेट पर सूट में नजर आए और दोनों ही बेहद स्टाइलिश लग रहे थे।

मलाइका हमेशा से ही अपने लुक्स को लेकर चर्चा में रहती है और अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का एक साथ होना फैंस के लिए हमेशा से ही चर्चा का विषय रहा है। एक बार फिर कपल अपनी तस्वीरों को लेकर चर्चा में आ गया है।

यह कपल एक अवॉर्ड शो में रेड कार्पेट पर दिखाई दिया जहां पर अर्जुन कपूर एक बेहद ही स्टाइलिस्ट सूट में नजर आए तो वही मलाइका ब्लू शिमरी फॉर्मल सूट में कहर ढा रही थी।

दोनों की फोटो है सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही है और उनके फैंस उनकी तारीफ करते हुए थम नहीं रहे हैं। अपने ग्रे सूट में अर्जुन कपूर फॉर्मल कपड़ों में बड़े हैंडसम और मलाइका अरोड़ा बेहद खूबसूरत नजर आ रही है। वही आपको बता दें कि पहली बार इस कपल को एक साथ किसी अवॉर्ड शो में देखा गया है वहीं मलाइका और अर्जुन को मोस्ट स्टाइलिश कपल ट्रॉफी से नवाजा गया है।

वही फिल्मों की बात करें तो आपको बता दें कि अर्जुन कपूर जल्द ही एक विलन रिटर्ंस में नजर आने वाले हैं जहां पर वह जॉन इब्राहिम दिशा पटानी और तारा सुतारिया के साथ काम कर रहे हैं।

Related News