बॉलीवुड में कई फ़िल्मी स्टार्स की किस्से - कहानियां बहुत रोचक है। जिन्हें पढ़ कर हम खुश तो कई बार इमोशनल भी हो जाते है। बॉलीवुड में कई ऐसे स्टार्स - सेलेब्स है जिन्होंने अपनी पहचान बनाने के लिए कई संघर्ष किये। जिसके बाद उन्हें वो मुकाम हासिल हुआ। कुछ इसी तरह की कहानी एक हरियाणवी सिंगर और डांसर, जिसने टी.वी के रियल्टी शो से अपनी पहचान बनाई। आज वो करोड़ों दिलों पर राज करती है। हां हम बात कर रहें है बिग बॉस सीजन 11 में कंटेस्टेंट रहीं सपना चौधरी की। सपना ने 12 साल की उम्र में अपने पिता को खो दिया, फिर अपने दम पर मां, भाई और बहन को पाल - पोस कर बड़ा किया।

सपना चौधरी ने बिग बॉस 11 में पहुंचकर सनसनी फैलाई और अब बॉलीवुड में एंट्री करके धमाल मचा रही है। इनकी एक झलक पाने को लोग पागल रहते है। इन्हें इनके गानों और डांस ने ही सुपरहिट बनाया है। वहीं एक गाने ने उन्हें जहर खाने पर मजबूर कर दिया।
सपना आज देश भर में स्टेज शो परफॉर्म करती है, अपने बोल्ड डांस से महफिल लूट लेती है। 25 सितंबर 1990 को हरियाणा के रोहतक जिले के कस्बा नजफगढ़ में सपना चौधरी का जन्म हुआ।पिता रोहतक में ही एक निजी कंपनी में जॉब थी। 2008 में जब पिता का निधन हुआ तो सपना की उम्र सिर्फ 12 साल थी। इसके बाद मां नीलम चौधरी और भाई-बहनों की जिम्मेदारी सपना चौधरी के कंधों पर आ गयी।

घर चलाने के लिए सपना चौधरी ने सिंगिंग और डांसिंग को अपना करियर बना लिया।इसी करियर की बदौलत सपना ने बड़ी बहन की शादी की। सपना का पहला स्टेज शो 10 दिसंबर 2012 को कैथल जिले के पुंडरी में था जिसमे उसे काम के बदले में कुछ नहीं मिला। फिर अगले प्रोग्राम में सपना को 3100 रुपए मिले थे। एक ऐसा दौर भी था जब महीने में 30 से 35 प्रोग्राम करती थी, तब जाकर घर का गुजारा होता था। वहीं सपना आज एक ही प्रोग्राम से लाखों रुपये ले लेती है।

Related News