बॉलीवुड अभिनेता कबीर बेदी आज अपना 73वां जन्मदिन है। उनके फैन्स ने उन्हें सोशल मीडिया पर उनके जन्मदिन की ढेर सारी बधाइयाँ दे कर विश किया है। एक्टर कबीर लुधियाना के पंजाब के रहने वाले है। कबीर ने पहले भारतीय थिएटर में अपना करियर शुरू किया था। जिसके बाद वे अपनी पहचान बनाने के लिए भारतीय सिनेमा जगत की ओर बढ़ गए।
आपको बता दे कि कबीर उन पहले ऐसे अंतर्राष्ट्रीय अभिनेताओं में से एक है, जिन्होंने हिंदी फिल्मों में शुरुआत की। कबीर हॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके है।

ये अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ और रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर हमेशा चर्चा में रहे है। कबीर अपनी लव लाइफ को लेकर काफी कॉन्ट्रवर्सी में रहे है क्योंकि इन्होने एक नहीं चार शादियां की है। उनकी पहली शादी उड़ीसा की मशहूर डांसर प्रोतिमा बेदी के साथ हुई। जिससे बाद प्रोतिमा के दो बच्चे बेटी पूजा बेदी और बेटा सिद्धार्थ हुए।
जिसके बाद उनके अफेयर की चर्चा परवीन बाबी के साथ होने लगी और इसी के चलते उनकी पहली शादी टूट गयी।

परवीन के साथ कई साल अफेयर रहने के बाद उन्होंने ब्रिटिश फैशन डिजाइनर सुसान हम्फ्रेस से शादी कर ली। लेकिन ये शादी भी ज़्यादा दिन न चल सकी और दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया। जिसके बाद कबीर ने तीसरी शादी 1990 में टीवी और रेडियो प्रेजेंटर निक्की बेदी से शादी करने का फैसला कर लिया और दोनों ने कुछ समय बाद शादी कर ली। 2005 में दोनों बिच अन - बन होना शुरू हुई और इतनी बढ़ गयी के दोनों ने तलाक ले लिया।

कबीर अब पूरी तरह टूट चुके थे उनका शादी पर से विश्वास उठ गया था लेकिन इसके बाद उनकी लाइफ में परवीन दुसांज की एंट्री हुई और लम्बे अफेयर के बाद अपने 70 वें जन्मदिन के एक दिन पहले दोनों ने गुरुद्वारे में शादी कर ली। लेकिन इस बार इस शादी से कबीर के घर और रिश्तेदार में से कोई राज़ी नहीं था। उनकी बेटी पूजा बेदी अपनी सौतेली मां से नफरत करती रही है। परवीन, कबीर से 29 साल छोटी है यहीं नहीं वे पूजा से भी 4 साल छोटी है।

परवीन मॉडल और एक्ट्रेस के साथ टीवी प्रोड्यूसर भी है।


बता दे कि शादी से पहले परवीन कई सालों तक कबीर के साथ लिव इन में रही है। वर्क फ्रंट की बात करें तो आपको बता दे कि कबीर बर्मा अभियान में यूके के एक आधिकारिक राजदूत है। कबीर इस समय अपने भारत और दक्षिण एशिया में कुल साक्षरता मिशन के लिए रोटरी इंटरनेशनल साउथ एशिया के ब्रांड एंबेसडर भी है।

Related News