इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के जानेमाने फिल्मकार सूरज बडज़ात्या का आज जन्मदिन है। उनका जन्म आज ही के दिन यानी 22 फरवरी 1965 को मुंबई में हुआ था। उनकी गितनी आज बॉलीवुड के दिग्गज फिल्मकारों में होती है। जन्मदिन के मौके पर आज हम आपको सूरज बडज़ात्या से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां देने जा रहे हैं।

बॉलीवुड के दिगगज फिल्मकार सूरज बडज़ात्या ने अपने करियर की शुरुआत बतौर निर्देशक वर्ष 1989 में प्रदर्शित फिल्म मैनें प्यार किया से की। आज हम आपको उनकी कुल संपत्ति के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

खबरों के अनुसार, सूरज बडज़ात्या की कुल संपत्ति लगभग 5 मिलियन डॉलर यानी लगभग 36.5 करोड़ है। सूरज बडज़ात्या को प्रेम रतन धन पायो, हम साथ-साथ हैं, हम आपके हैं कौन, मैंने प्यार किया आदि फिल्मों के लिए जाना जाता है। उनकी ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई हैं।

PC: chaltapurza

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News