बॉलीवुड में न्यू एंट्री करने वाली जाह्नवी कपूर आज अपना 22वां जन्मदिन मना रही है। जाह्नवी शुरू से ही धर्म और आस्था में विश्वास रखती है। पिछले जहां जाह्नवी ने अनाथ आश्रम जाकर वहां के बच्चों के साथ अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। वहीं जाह्नवी इस बार अपने जन्मदिन से एक दिन पहले कल शाम को काशी पहुंच कर भगवान विश्वनाथ को हाथ जोड़ कर पूजा करके उनका आशीर्वाद लिया है। यहां शाम के समय गंगा आरती देखी। दर्शन के बाद जाह्नवी मंदिर से निकल कर बाहर खड़े लोगों से हाथ भी मिलाया। आपको बता दे कि जाह्नवी ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'धड़क' से पिछले साल 2018 में ही की है। उनकी इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर काफी पसंद किया गया था। दर्शकों को उनकी एक्टिंग बहुत पसंद आयी है।

इसके साथ ही जाह्नवी अपनी एक्टिंग से ही नहीं अपने स्टाइल को लेकर भी सुर्ख़ियों में बनी रहती है। जाह्नवी अक्सर अपने स्टाइलिश लुक से अपने फैन्स को फैशन गोल्स देते हुए नज़र आती है। इवेंट हो या फिर बॉलीवुड पार्टीज जाह्नवी अक्सर अपने स्टाइल से सबको अपना दीवाना बना ही लेती है। वहीं जानकारी के मुताबिक अक्सर जाह्नवी अपनी पहली फिल्म के को - स्टार ईशान टक्कर के साथ रिलेशनशिप को लेकर भीचर्चा में बनी रहती है। हालांकि ये अभी तक साफ नहीं हो पाया है कि जाह्नवी , ईशान टक्कर के साथ रिलेशनशिप में है या नहीं। दूसरी ओर अपने जन्मदिन की ख़ुशी को अपने फैन्स के साथ बांटती हुई जाह्नवी ने सोशल मीडिया, इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो शेयर की है।

उनकी इन फोटोज को इंस्टाग्राम काफी पसंद किया जा रहा है।

शेयर की गयी फोटो में जाह्नवी भगवान विश्वनाथ के दर्शन और वहां की गलियों में एन्जॉय करते हुए स्ट्रीट फ़ूड - चाट खाती हुई नज़र आ रही है। इस मौके पर उनके पिता बोनी कपूर भी उनके साथ ही थे। जाह्नवी ने यहां कचौड़ी और यहां की प्रसिद्ध लस्सी भी पीकर इस मूमेंट को एन्जॉय किया है। इस के साथ ही जाह्नवी ने काशी की गलियों में घूम कर यहाँ खारीदारी भी की है। इस दौरान उन्होंने एक सिंपल शायनी गाउन को वियर किया। इसमें जाह्नवी काफी क्यूट और खूबसूरत लग रही थी। जाह्नवी ने इंस्टाग्राम पर ये फोटोज अपलोड करते हुए लिखा है कि 'कुछ सपने सच जरूर होते हैं ।' वहीं जाह्नवी जल्द ही फिल्म 'गुंजन सक्सेना' की बायोपिक में नज़र आने वाली है।


Related News