इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के स्टार अभिनेता ऋतिक रोशन का आज जन्मदिन है। आज 50 साल के हो चुके ऋतिक रोशन का जन्म 10 जनवरी, 1974 को मुंबई में हुआ था। साल 2000 में कहो ना प्यार है फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले ऋतिक रोशन ने अभिनय के क्षेत्र में अपनी बादशाहत साबित की है।

अभिनेता ऋतिक रोशन लग्जरी लाइफ जीना पसंद करते हैं। उनके पास लग्जरी कारों, घडिय़ों के कलेक्शन हैं। आज हम आपको ऋतिक रोशन की कुल संपत्ति के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

खबरों के अनुसार, ऋतिक रोशन के पास कुल 3000 करोड़ की संपत्ति है। ऋतिक रोशन के पास मुंबई के जुहू वर्सोवा लिंक रोड 38,000 स्क्वायर फीट में बना आलीशान घर है, इस घर की कीमत लगभग 100 करोड़ रुपए है।
ऋतिक रोशन के पास रोल्स-रॉयस घोस्ट सीरीज 2, ऑडी, मर्सिडीज और पोर्श जैसे ब्रांड्स की गाडिय़ों का कलेक्शन हैं।

PC: bollywoodhungama

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News