बिग बॉस 14 में अब घर की सबसे पॉपुलर कंटेस्टेंट निक्की तंबोली बहुत शानदार खेल रही है, वो अभी घर भर में बहुत दिमाग से खेल रही है वैसे आज हम आपको निक्की तंबोली के बारे में बताने जा रहे हैं। निक्की तंबोली एक भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं, जिन्हें दक्षिण भारतीय फिल्मों में एक्टिंग करते देखा गया है। उन्होंने 2019 में अपनी पहली फिल्म "चिकती गाडिलो चित्रकोडु" से लोकप्रियता हासिल की।

4th अक्टूबर 1991 को जन्मी निक्की एक क्रिश्चन फैमिली से बिलोंग करती है। उनके परिवार में उनके पिता, माँ, एक डॉग और एक बिल्ली लिली शामिल है। 21 वर्ष की आयु में निक्की ने मॉडलिंग में प्रवेश किया। वह हमेशा फैशन और एक्टिंग को लेकर बहुत उत्साही थी। शुरुआत में उन्हें कुछ टॉप ब्रांडों के विज्ञापन मिले। लेकिन जल्द ही उन्होंने एक्टिंग इंडस्ट्री में प्रवेश किया। उनकी पहली फिल्म "चिकती गाडिलो चित्रकोडु" थी जो पिछले साल 2019 में रिलीज़ हुई थी। यह फिल्म साल की सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में से एक थी।


अभिनेत्री को फेमस डीजे रोहित गिदा के साथ रिलेशन में होने के लिए कहा गया है, जो संगीत उद्योग में काफी लोकप्रिय हैं। दोनों को अक्सर रेस्त्रां के बाहर देखा गया है।

Related News