बिग बॉस 13' में आसिम रियाज और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच झगड़ा खत्म होता नहीं दिख रहा है। एक बार फिर से दोनों आपस में झगड़ते दिखे, लेकिन इस बार के झगड़े में आसिम ने हद कर दी , चलिए जानते है ऐसा क्या किया, टास्क के दौरान सिद्धार्थ से नाराज होकर शहनाज, आसिम की टीम के साथ खेल रही होती हैं। इस दौरान सिद्धार्थ और आसिम के बीच लगातार कहा सुनी होती है।


टास्क के दौरान विशाल आदित्य सिंह संचालक होते हैं। इस दौरान वो चीटिंग करते हुए उनकी टीम की ओर से खेल रहीं शहनाज गिल को एक प्वाइंट दे देते हैं। उसके बाद बिग बॉस ये भी कहते हैं कि सभी लोग घर के किन्हीं दो सदस्यों का नाम बताएं जिनकी वजह से अभी तक टास्क रद्द होते आए हैं। आसिम एक टास्क को रद्द करवाने के लिए सिद्धार्थ का नाम लेते हैं। बस यहीं से दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो जाता है।

अब आगे ये होता है कि आसिम अपना जूता उतार लेते हैं और सिद्धार्थ से कहते हैं, 'चाट ले इसे।' आसिम के ऐसा करने से सिद्धार्थ गुस्से में आ जाते हैं। वो कहते हैं, 'मेरे जैसे बंदे के मुंह भी मत लगना। अपनी हद में रह।

Related News