बॉलीवुड की रोजाना की चटपटी खबरों के लिए हमें फॉलो करें और नीचे दिए लाइक के बटन पर क्लिक करे। हमारा ये आर्टिकल आपको कैसा लगे, कमेंट करके जरूर बताएं।

टेलीविजन पर प्रसारित होने वाला बिग बॉस शो एक रियलिटी शो है जो हमेशा विवादों और शो में होने वाले टास्कों की वजह से सुर्खियों में बना रहता है। इस बार को सीजन भी शुरू हो गया है और शो शुरू होने के साथ ही लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। हर बार की तरह इस बार भी बिग बॉस के शो में कुछ ऐसे कंटेस्टेंट आए है जो शो शुरू होने के साथ ही चर्चा का विषय बने हुए है।

बिग बॉस ने अब तक के सीजन में स्वामी ओम से राखी सावंत तक, बहुत सारे ऐसे कंटेस्टेंट आए है जो विवादों में रहे है। यहां हम आपको बताने जा रहे है बिग बॉस के अब तक के उन कंटेस्टेंट के बारे में जो विवादों में रहे और सुर्खियों में छाए रहे।

जुबैर खान
बिग बॉस 11 घर में एंट्री लेने वाले जुबैर खान शो के दौरान सबसे ज्यादा कंट्रोवर्सी वाले कंटेस्टेंट रहे। शो में गलत भाषा के उपयोग की वजह से सलमान खान नेजुबैर को चेतावनी दी थी। जुबैर को मुंबई अंडरवर्ल्ड से संबंधित माना गया था और उन्होंने दावा किया था कि उन्होंने अपनी पत्नी और बच्चों को छोडऩे के लिए शो में भाग लिया था, जिन्होंने उन्हें छोड़ दिया था।

स्वामी ओम
स्वामी ओम बिग बॉस के पूरे इतिहास में सबसे ज्यादा विवादित कंटेस्टेंट के रूप में सामने आए। बिग बॉस 10 के इस प्रतियोगी की शो के बाकी कंटेस्टेंट से केवल बहस होती थी बल्कि अक्सर शारीरिक झगड़ा भी होता था। बिग बॉस में उन्हें शो से बाहर निकाल दिया था।

प्रियंका जग्गा
प्रियंका जगगा का शो के अंदर लगभग हर कंटेस्टेंट के साथ मतभेद थे। एक सप्ताह के भीतर ही वो सुर्खियों में आ गई और शो के साथ वो चर्चा का विषय बन गई।

डॉली बिंद्रा
डॉली बिंद्रा उस सीजन की सबसे ज्यादा विवादित कंटेस्टेंट रही। डॉली शो के दौरान घर में 'द' विवाद बनी रही। डॉली और भोजपुरी सुपरस्टार मनोज तिवारी के बीच बहुत विवाद हुआ था।

कमाल राशीद खान
कामल आर खान ने बिग बॉस के घर के अंदर सबसे ज्यादा विवादों में रहे। केआरके के सह-प्रतियोगी रोहित वर्मा के साथ उनकी बहुत बुरी लड़ाई हुई थी जब उन्होंने उस पर कांच की बोतल फेंक दी लेकिन इसके बजाय शमिता शेट्टी को लग गई थी। केआरके को घर से बाहर निकाल दिया गया था क्योंकि उन्होंने घर का नियम तोड़ा था।

इमाम सिद्दीकी
इमाम सिद्दीकी बिग बॉस के छठे सीजन में सबसे बड़े विवादित कंटेस्टेंट रहे और उन्होंने शो में बने रहने के लिए वह सब कुछ किया।

राखी सावंत
विवादों की क्वीन ने जब बिग बॉस हाउस में एंट्री ली तो उन्होंने वहां भी ऐसा ही किया। वह शो के पहले सीजऩ में दिखाई दी और अब भी उन्हें शो के दौरान हुई लड़ाई के लिए याद किया जाता है।

आकाशदीप सहगल
आकाशदीप ने बिग बॉस 5 में खुद सलमान खान के साथ लडऩे का फैसला किया। बाद में उन्होंने दावा किया कि सलमान ने उनका करियर खत्म कर दिया।

कुशाल टंडन
बिग बॉस 7 में कुशाल टंडन सबसे विवादित कंटेस्टेंट बने रहे इसकी वजह से वो लगातार सुर्खियों में रहे। उनकी शो के दौरान कई कंटेस्टेंट के साथ बहस और लड़ाई हुई थी।

अली कुली मिर्जा
सीजन 8 में अली सबसे ज्यादा विवादों में रहे। शो के दौरान घर में उन्होंने अपमानजनक कमेंट किए थे जिसके बाद सोनाली राउत ने उन्हें थप्पड़ मार दिया था।

प्रिंस नारुला
बिग बॉस 9 के सीजन में प्रिंस थे जो सबसे विवादित कंटेस्टेंट के रूप में सामने आए। उनकी घर के सदस्यों से अंत तक लड़ाई देखने को मिली।

Related News