बॉलीवुड में इन दिनों कबीर सिंह बहुत ज्यादा सुर्खियों में बनी हुई है। इस फिल्म ने भारत में अपनी बहुत अच्छी पकड़ बनाई है साथ ही कमाई भी बहुत अच्छी की है। ये फिल्म बेहतरीन कहानी, डायरेक्शन और दमदार एक्टिंग के कॉम्बिनेशन में बयह फिल्म लोगों को खूब पसंद आ रही है। शाहिद कपूर इस फिल्म से लोगों के दिलों पर एक बार फिर से अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे है। वैसे आज हम आपको उन 4 सुपरस्टार्स के बारे में बताएंगे जिसे शाहिद कपूर से पहले कबीर सिंह ऑफर हुई थी।

1. वरुण धवन - आज वरुण धवन एक बड़े स्टार के रूप में जाने जाते है, इनका अब तक का बॉलीवुड करियर बहुत अच्छा रहा है। आपको बता दे कि यह फिल्म वरुण धवन को भी ऑफर हुई थी मगर वे फिल्म कलंक और स्ट्रीट डांसर में व्यस्त होने की वजह से इसे नहीं कर पाए।

2. सिद्धार्थ मल्होत्रा - बॉलीवुड के कूल और हैंडसम अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा की दमदार एक्टिंग फिल्म एक विलेन और इत्तेफ़ाक़ में हम सब देख ही चुके है। मगर वे अपनी आने वाली फिल्म जबरिया जोड़ी और मरजावां में व्यस्त होने की वजह से नहीं कर पाए.

3. सुशांत सिंह राजपूत - बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अपने बेहतरीन एक्टिंग के लिए इंडस्ट्री में जाने जाते है. कबीर सिंह फिल्म इन्हे ऑफर हुई थी लेकिन उनके पास पहले से ही चार से पांच फिल्में थी, इस वजह से उन्होंने इसे नहीं किया था।

4. अर्जुन कपूर - कबीर सिंह फिल्म के लिए सबसे पहला नाम अभिनेता अर्जुन कपूर का नाम सामने आया था, उन्हें यह फिल्म ऑफर हुई मगर उनके पास भी कई प्रोजेक्ट्स जैसे इंडियाज मोस्ट वांटेड, संदीप और पिंकी फरार, और पानीपत जैसी बड़ी फिल्में थी। इस वजह से अर्जुन कपूर यह फिल्म नहीं कर पाए थे।


Related News