लगातार कई फ्लॉप फिल्मों के बाद बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन ने ‘गुरु’, ‘युवा’, ‘बंटी और बबली’ और ‘धूम’ जैसी सुपरहिट फिल्में भी दी। फिलहाल अभिषेक बच्चन ऐश्वर्या से शादी करके खुशहाल जिंदगी बिता रहे हैं। इन दोनों से एक बेटी भी है, नाम है आराध्या। आज हम आपको इस स्टोरी में ऐश्वर्या और अभिषेक के बीच शादी से जुड़े कुछ रोचक किस्से बताने जा रहे हैं।

जिन दिनों ऐश्वर्या सलमान खान के साथ रिलेशनशिप में थीं, तब अभिषेक की करिश्मा कपूर से सगाई हो चुकी थी। अभिषेक और करिश्मा शादी के लिए राजी थे, लेकिन पारिवारिक कारणों से यह सगाई टूट गई। उधर सलमान के व्यवहार से तंग आकर ऐश्वर्या ने भी उनसे रिश्ता तोड़ लिया। अब जब ऐश्वर्या का नाम विवेक ओबरॉय से जुड़ा तब अभिषेक और रानी मुखर्जी के बीच अफेयर की खबरें जोड़ पकड़ चुकी थीं। इन दोनों ने युवा’, ‘बंटी और बबली’ और ‘कभी अलविदा न कहना में एक साथ काम किया। ऐसा लगा कि ये दोनों शादी करेंगे।

अमिताभ भी रानी मुखर्जी को अपनी बहू बनाना चाहते थे, लेकिन छोटे कद के चलते जया बच्चन को यह रिश्ता नामंजूर था। करीब 10 महीने तक दीपानिता शर्मा को डेट करने के बाद अभिषेक उनसे भी अलग हो गए। उन्होंने दीपानिता को बताया कि अब वह ऐश्वर्या को पसंद करने लगे हैं। बंटी और बबली में कजरारे गाने के वक्त ऐश और अभिषेक एक दूसरे के करीब आए थे।

इनका प्यार उमराव जान की शूटिंग के वक्त परवान चढ़ा। टोरांटो में चल रहे गुरु के प्रेमियर शो के दौरान अभिषेक ने ऐश्वर्या को शादी के लिए प्रपोज किया। न्यूयॉर्क से मुंबई लौटेते ही 14 जनवरी 2007 को इनकी सगाई हुई।
शादी से पहले यह बात पता चली कि ऐश्वर्या राय मांगलिक हैं, इसलिए अभिषेक से पहले ऐश्वर्या की शादी एक पेड़ से कराई गई थी ताकि उनका दोष खत्म हो जाए। यह सब शांत हुआ, तभी जाह्नवी कपूर नाम की लड़की ने बवाल मचा दिया। उसने आरोप लगाए कि अभिषेक से उनका अफेयर था और उन्होंने शादी करने का वादा किया था।

हैरानी की बात यह है कि जाह्नवी ने अपनी कलाई भी काट ली थी। हांलाकि इस मुद्दे को सिर्फ पब्लिसिटी स्टंट बताया गया। खैर जो भी 20 अप्रैल 2007 को बच्चन परिवार के बंगले प्रतीक्षा में ऐश और अभिषेक की शादी संपन्न हुई। शादी के ठीक चार साल बाद 16 नवंबर 2011 को आराध्या बच्चन का जन्म हुआ। अभिषेक के लिए उनकी बेटी से बढ़ कर कुछ नहीं।

Related News