इंटरनेट डेस्क| बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अमेरिकन सिंगर निक जोनस के साथ अफेयर को लेकर चर्चा में है। इनका रिलेशन सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी सुर्खियां बटौर रहा है लेकिन यह लव बर्ड अपने आप में ही मस्त है। मगर अब तक प्रियंका ने निक के साथ अपने रिश्ते को कबूल नहीं किया है। हर कोई यही जानना चाहता है कि आखिर प्रियंका अपना रिश्ता क्यों कबूल नहीं कर रही। इसके पीछे की वजह क्या है।

आज हम आपको बताएँगे कि आखिर क्या वजह है, प्रियंका अपने रिश्ते को छिपाने की वजह का खुलासा एक इंटव्यू के दौरान किया था। उन्होंने कहा, 'मेरी जिंदगी बहुत अच्छी है। लोगों के साथ मेरा रिश्ता हमेशा अच्छा रहा है। मैं कभी भी एक चीज है जिसे पब्लिकली नहीं होने देना चाहती और वह रिलेशनशिप है। मैंने कभी भी इसके बारे में खुलकर बात नहीं की।'

प्रियंका कहती है, मैं बुरी नजर में विश्वास रखती हूं। जो मेरे दिल के करीब है। मैं नहीं चाहती की उसको नजर लगे।' इस बात से अब आप अंदाजा लगा सकते हैं आखिर प्रियंका अपने रिलेशनशिप में कितनी सीरियस होती हैं और क्यों इसके बारे में लोगों को नहीं बताती।

Related News