मुकेश अंबानी की गिनती एशिया के सबसे आमिर उद्योगपतियों में होती है। वो और उनका परिवार बेहद ही लग्जुरियस लाइफ जीता है। एक लग्जरी लाइफ जीने में सबसे पहला नाम नीता अंबानी का आता है। नीता अंबानी कई बार महंगे आउटफिट्स और एक्सेसरीज में नजर आ चुकी है। मुकेश अंबानी ने साल 1985 में नीता अंबानी के साथ ब्याह रचाया था।

नीता अंबानी आज अपना खुद का धीरूभाई स्कूल चलाती है जिसमे कई सेलेब्रिटीज और नामी गिरामी लोगों के बच्चे पढ़ते हैं या पढ़ चुके हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि नीता अंबानी कहाँ तक पढ़ी लिखी है? इस बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं।

नीता अंबानी ने मुंबई विश्वविद्यालय से वाणिज्य स्नातक किया है। नीता अंबानी को भारतीय शास्त्रीय नृत्य का शौक था और वह एक समय में इसे करियर बनाना चाहती थीं। 2003 में, उन्होंने मुंबई में धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल की स्थापना की। भारत के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय स्कूलों में से एक माना जाता है, यह छात्रों को समाज के एक क्रॉस-सेक्शन से आकर्षित करता है, और हर साल 1500 से अधिक छात्रों को शिक्षित करने वाले 14 अन्य स्कूलों को नेतृत्व प्रदान करता है।

नीता अंबानी इंडियन प्रीमियर लीग के पावरहाउस में से एक, मुंबई इंडियंस क्रिकेट टीम के सह-मालिक हैं। मुंबई इंडियंस ने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में खिताब जीता।

Related News