भारत की स्टार बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल ने परूपल्ली कश्यप से गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। अपने शादी की जानकारी साइना ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए दिया है। शादी के बाद अब साइना नेहवाल रिसेप्शन दे रही हैं। इस रिसेप्शन में साइना का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। दीपिका और प्रियंका चोपड़ा के बाद साइना नेहवाल भी अपने रिसेप्शन में डिजाइनर सब्यसाची के आउटफिट में नजर आई।

साइना नेहवाल ने अपने रिसेप्शन में इंडिगो कलर का वेलवेट लहंगा पहना था। इसमें जरदोसी, मोती और क्रिस्टल से कढ़ाई की गई थी।वही साइना नेहवाल के पति परूपल्ली कश्यप भी रिसेप्शन के दिन सब्यसाची के आउटफिट में नजर आए। परूपल्ली कश्यप इंडिगो कलर की मुरशीदाबाद सिल्क शेरवानी पहनी थी।

बात करें ऑउटफिट की तो दोनों मैचिंग ऑउटफिट में रिसेप्शन के दिन बहुत ही खूबसूरत दिख रहे है। गौरतलब है कि जल्द ही साइना नेहवाल की बायोपिक बड़े पर्दे पर आने वाली हैं। इसमें श्रद्धा कपूर साइना के रोल में नजर आएंगी।

Related News