कॉमेडी की महारानी भारती सिंह का आज यानी 3 जुलाई को जन्मदिन हैं, , भारती सिंह जब भी स्क्रीन पर आती है लोगों को गुदगुदा जाती हैं,लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारती सिंह को उनकी मां जन्म से पहले ही मार देना चाहती थीं, पर्दे पर भारती जितना मुस्कुराती दिखती हैं, उनकी जिन्दगी का सफर उतना ही मुश्किलों से भरा रहा है।

भारती सिंह ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उनकी मां जन्म से पहले ही उन्हें मार देना चाहती थी,इसके लिए उन्होंने कई बार कोशिश भी की, लेकिन ईश्वर को शायद कुछ और ही मंजूर था, हालांकि भारती ने ये भी कहा जन्म के बाद उनकी मां ने उन्हें बहुत प्यार से पाला।

भारती जब दो साल की थी तभी उनके सिर से पिता का साया उठ गया,बच्चों को पालने के लिए मां को बहुत मेहनत करनी पड,. कई बार तो भरपेट खाना भी नसीब नहीं होता था। लेकिन वक़्त भर्ती की मां ने उन्हें स्पोर्ट किया, और आज मुंबई आकर उनकी किस्मत बदल गई।

Related News