इंटरनेट डेस्क| सोनू निगम बॉलीवुड के सबसे प्रसिद्ध सिंगरों में से एक है। उन्होंने अपनी आवाज से केवल भारत के लोगों के दिलों में जगह बनाई है बल्कि भारत के बाहर भी उनके लाखों फैंस है। इसमें कोई शक नहीं है कि उनके गाने दिल को छू जाते है और सबकी पसंद बन जाते है। लेकि बॉलीवुड के सेलिब्रिटी होने के नाते उनके भी कई विवाद रहे है।

बॉलीवुड के सेलिब्रिटीज किसी न किसी बात की वजह से सुर्खियों में आ जाते है और कई विवाद चर्चा का विषय बन जाते है। बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम भी कई बार विवादों का हिस्सा रहे है।

अभी हाल ही में कुछ समय पहले ही 'अज़ान ट्वीट' विवाद में सोनू निगम सुर्खियों में आए। दरअसल एक दिन सोनू निगम ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर लिखा था कि वे मुस्लिम नहीं है लेकिन फिर भी उन्हें सुबह अज़ान की आवाज के साथ उठना पड़ता है। भारत में यह जबरदस्ती की धार्मिकता कब खत्म होगी।

जहां कुछ लोगों सोनू को इस मुद्दे पर समर्थन किया था वहीं कुछ लोगों ने उनकी आलोचना भी की थी। इस विवाद में बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुडा ने उनका समर्थन किया। अभिनेता का मानना है कि सोनू निगम ने लाउडस्पीकरों के इस्तेमाल के खिलाफ बोला था ना कि किसी भी धर्म के खिलाफ बोला था।

इस अजान विवाद में एक मुस्लिम धर्म गुरु ने तो सोनू के खिलाफ फतवा भी जारी कर दिया था जिसके बाद सोनू ने खुद अपने बाल कटवा लिए थे।

इस विवाद के बारे में बोलते हुए सोनू निगम ने कहा कि उन्होंने सिर्फ मस्जिदों की ही नहीं बल्कि गुरुद्वारा और मंदिरों की भी बात की थी। लेकिन पता नहीं क्यों केवल अजान को ही हाइलाइट किया गया। एक इवेंट में सोनू निगम ने कहा कि जब भी कुछ गलत हो या जो सहने लायक न हो हर नागरिक का ये अधिकार है कि वह अपनी उठा सकता है।’

Related News