इंटरनेट डेस्क |बॉलीवुड एक्ट्रेस आयशा टाकिया के परिवार को धमकी भरे फोन कॉल और मैसेज मिल रहे हैं। उनके पति फरहान आजमी ने मुंबई पुलिस को ट्वीट कर सुरक्षा मांगी है। उन्होंने बताया कि उनकी आयशा टाकिया, मां और 7 महीने की प्रेग्नेंट बहन को फोन पर धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने कहा है कि यह धमकी उन्हें एक केस से जुड़े मामले से मिल रही है।फरहान आजमी ने ट्वीट किया, 'पत्नी आयशा, मां और बहन को कोई लगातार धमकी दे रहा है। मुंबई पुलिस के डीसीपी दहिया ने मेरे फोन और मैसेज का कोई जवाब नहीं दिया। हम लोगों के बैंक अकाउंट भी फ्रीज हो गए हैं।' टाइम्सनाउ से बात करते हुए आयशा के परिवार के करीबी ने बताया किसी को आयशा का फोन नंबर मिल गया है। वह शख्स लगातार आयशा को फोन पर धमकी देते हुए कह रहा है तुम और तुम्हारा पति जल्द ही सलाखों के पीछे जाओगे।फरहान के ट्वीट के बाद मुंबई पुलिस ने एक्शन लिया। मुंबई के ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर ने उन्हें फोन किया। इस फोन कॉल के बाद फरहान ने कुछ देर बाद दूसरा ट्वीट करते हुए मुंबई पुलिस को शुक्रिया कहा।आपको जानकारी में बता दें, फरहान आजमी पर बीते दिनों उनके पूर्व बिजनेस पार्टर कासिफ खान ने धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। कासिफ ने मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में फरहान के खिलाफ शिकायत भी दर्ज करवाई थी।

Related News