बॉलीवुड की दुनिया के मशहूर किड्स में से एक सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे तैमूर अली खान अपनी क्यूटनेस को लेकर आए दिन सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं, वैसे तो बॉलीवुड में कई नन्हे स्टार किड्स है, लेकिन उन सब में सबसे ज्यादा तैमूर अली खान को ही पसंद किया जाता है। जब भी उनकी मम्मी करीना कपूर तैमूर की कोई भी तस्वीर शेयर करती हैं, सोशल मीडिया पर यूजर्स का प्यार तैमूर के लेकर खूब बरसता है।

अपने इंटरव्यू के दौरान तैमूर अली खान की मम्मी करीना कपूर ने बताया था कि, ”अब तो तैमूर कैमरे के सामने आने से मना कर देते हैं, जब भी कोई उनकी तस्वीर लेने की कोशिश करता है, तो वह साफ बोल देते हैं, नो पिक्चर प्लीज़!!

हाल ही में तैमूर अली खान ने अपनी मम्मी करीना कपूर के लिए अपने हाथों से आइसक्रीम बनाई थी, यह जानकारी सेफ विजय चौहान ने खुद सोशल मीडिया के माध्यम से दी थी।

इतना ही नहीं तैमूर अली खान को योगा करने का भी बहुत शौक है, इतनी कम उम्र में वह योगा भी करते हैं। बात करें अगर तैमूर के फेवरेट गेम्स की तो तैमूर को बैडमिंटन और फुटबॉल खेलना बहुत पसंद है।

Related News