इंटरनेट डेस्क| सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल का हर सीजन दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय रहा है। नेहा कक्कड़ ने 2006 में सिंगिग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल 2’ में पार्टिसिपेंट के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद नेहा ‘सा रे गा मा पा लिट्ल चैंप्स’ में जज भी बनीं। वहीं नेहा ने 2008 में अपनी पहली एल्बम ‘नेहा- द रॉक स्टार’ लॉन्च की थी। नेहा के 'सनी सनी', 'मनाली ट्रांस' और 'आओ राजा' जैसे गानों को काफी पसंद किया गया। हनी सिंह के साथ नेहा की जबरदस्त जोड़ी जमी। दोनों की जुगलबंदी से ही ये गानें गाए गए। अपनी आवाज से लोगों के दिलों पर राज करने वाली नेहा कक्कड़ इंडियन आइडल सीजन-10 की जज के तौर पर नजर आने वाली है।

जिस शो में वह पार्टिसिपेंट बनकर गई थी उसी शो को वह जज करेगी। यह उनके लिए बहुत बड़ा अचीवमेंट है। आपको बता दें कि नेहा कक्कड़ कभी दिल्ली में आसपास के मोहल्लों मे आयोजित माता की चौकी में जगराते करती थी। नेहा ने शो की बतौर जज नियुक्त किए जाने पर एक इंटरव्यू में अपनी स्ट्रलिंग लाइफ के बारे में बताया। उन्होनें कहा कि काफी मेहनत के बाद वे इस मुकाम पर पहुंची है। अपनी पढ़ाई के बीच में जगराते करने जाती थी। कई बार तो एक रात में 5-5 जगराते करने पड़ते थे।

जब नेहा 4 साल की थी तब से उन्होनें धार्मिक भजन गाना शुरू कर दिया था। गाने को लेकर वह अपनी बड़ी बहन से प्रेरित हुई। इसके अलावा नेहा वह पहली शख्स है जो अपने सेल्फी विडियोज से चर्चित हुई। वह मानती है कि सोशल मीडिया पर उनकी एक्टिवनेस से काफी फायदा पहुंचा है। उनके सेल्फी विडियो को काफी पसंद किया जाता था। इसलिए वेह को सेल्फी क्वीन के नाम से भी जाना जाता है। नेहा मानती है कि रियलिटी शोज लोगों को एक प्लेटफॉर्म देते है। साथ ही कहा कि मैनें कंटेस्टेंट से लेकर जज तक के सफर में समझा कि इंडस्ट्री में खुद को एक्टिव रखना बहुत जरूरी है।

Related News