बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा मां बन चुकी हैं,11 जनवरी को उन्होंने एक नन्ही परी को जन्म दिया है, अनुष्का के पति व इंडियन क्रिकेट टीम के कैप्टन विराट कोहली ने इस बात की जानकारी खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए दी। अनुष्का की मां बनने की खबर जैसी ही वायरल हई, सोशल मीडिया पर एक बार फिर सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान के ऊपर मीम्स बनने शुरू हो गए।

सोशल मीडिया पर तैमूर के नाम पर लोगों ने फनी मीम्स बनाने शुरू कर दिए हैं और उसे लगातार ट्विटर पर शेयर भी किए जा रहे हैं, दरअसल, लोगों का कहना है कि अब तैमूर से ज्यादा अटेंशन अनुष्का-विराट की बेटी को दिया जाएगा।

लोग फनी मीम्स के जरिए तैमूर पर कमेंट्स करते दिख रहे हैं. बता दें, तैमूर अपने जन्म से लेकर अब तक मीडिया में छा हुए हैं, लेकिन लोगों का अब यह मानना है कि अब ये अटेंशन तैमूर से हटकर अनुष्का-विराट की बेटी की ओर शिफ्ट हो जाएगा।

Related News