इंटरनेट डेस्क| ऋतिक रोशन और सुजैन खान बॉलीवुड के सबसे प्यारे कपल में से एक थे। लेकिन 4 साल पहले दोनों ने एक-दूसरे से तलाक ले लिया और अलग हो गए। तलाक के बाद भी दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया है। अभी हाल ही में दोनों को बच्चों के साथ छुट्टियां मनाते हुए देखा गया है।

अलग होने के बाद भी दोनों भी दोनों को बच्चों के साथ्ज्ञ कई मौकों पर देखा गया है। दोनों की बढ़ती मजदीकियों को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों दुबारा शादी कर सकते है। हाल ही में दोनों को बच्चों के साथ मूवी डेट पर देखा गया। दोनों काफी कैजुअल लुक में नजर आ रहे हैं। दोनों को बच्चों के साथ मूवी हाल से बाहर निकलते हुए देखा गया। यह इस बात का सबूत है कि ये दोनों एक दूसरे के साथ एक बहुत मजबूत और अच्छा संबंध शेयर करते है।

अब यदि एक रिपोर्ट पर विश्वास किया जाए तो दोनों फिर से एक होने के बारे में सोच रहे है और अपने रिश्ते को अगले स्तर पर ले जा सकते हैं। रिपोर्ट में यह भी पता चलता है कि ऋतिक और सुजैन अपने रिश्तों को अपने बच्चों के लिए एक और मौका देने के बारे में सोच रहे है। अभी हाल ही में छुट्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

खबरों से ये भी पता चला हैं कि दोनो ही परिवारों की दिली तम्‍मना हैं की ये रिश्‍ता वापस शादी के बंधन में बदल जायें मगर अभी त‍क ऋतिक और सुजैन ने इस खबर पर अपनी खामोशी नही तोडी हैं। गौरतलब हैं कि वर्ष 2000 में शादी के बंधन में बंधी ये जोडी पूरे 14 साल बाद अलग हुई थी जो काफी सुर्खियों में बनी रही।

ऋतिक रोशन जल्दी ही पटना स्थित गणितज्ञ आनंद कुमार पर बन रही बायोपिक 'सुपर 30' में देखा जाएगा। यह फिल्म 25 जनवरी 2018 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। यह फिल्म कंगाना राणावत की बहुत प्रतीक्षित फिल्म 'माणिकर्णिका' के साथ बॉक्स ऑफिस पर क्लैश करेगी।

Related News