बॉलीवुड में अफेयर के साथ साथ स्‍टार्स की दोस्‍ती और दुश्‍मनी हमेशा चर्चा का विषय बनी रही है। हाल ही में दीपिका पादुकोण और कटरीना कैफ अपने अनबन को भुला कर आपस में दोस्ती का हाथ बढ़ा लिया है। इस बात की जानकारी तब हुई जब दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के मुंबई रिसेप्‍शन में कैटरीना कैफ पहुंची तो मामला पूरी तरह से बदल गया।

लेकिन दीपिका और अनुष्‍का के बीच भी रणवीर सिंह के चलते संबन्‍ध कुछ ठीक नहीं थे। और दोनों एक्‍ट्रेसेस एक दूसरे से दूरी बना कर रहती थीं। मगर हाल ही में पिय्रंका चोपड़ा और निक जोनस की रिसेप्‍शन पार्टी में अनुष्‍का शर्मा दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के साथ मस्‍ती करते हुए देखा गया। दोनों एक्‍ट्रेसेस को देख कर ऐसा लगता है कि मानों इन्‍होंने अपने गिले शिकवे भुला कर आपस में दोस्‍ती कर ली है।

इस बात एक सबसे बड़ा साबुत ये है कि अनुष्‍का शर्मा ने दीपिका और रणवीर सिंह को इंस्‍टाग्राम में फॉलो करना शुरू कर दिया है। इंस्‍टाग्राम पर एक स्‍क्रीनशॉट वायरल हो रहा है जो अनुष्‍का के इंस्‍टा अकाउंट से लिया गया है। इसमें साफ दिखाई दे रहा है कि अनुष्का ने दीपिका और रणवीर को फॉलो करना शुरू कर दिया है।

Related News