बॉलीवुड में अनन्या पांडे, कार्तिक आर्यन और सैफ अली खान की लाडली बेटी सारा अली खान तीनो के बीच प्यार का सिलसिला चल रहा है| अनन्या पांडे ने भी कार्तिक के लिए वही शब्द कहे जो सारा अली खान कह चुकी है की उन्हें कार्तिक आर्यन बहुत अच्छे लगते है|

अनन्या का गुड लक भी साथ है की उन्हें कार्तिक के साथ एक मूवी करने का मौका मिल रहा है| लेकिन सारा और कार्तिक के बीच बढ़ती नजदीकी को लेकर उन्होंने खुद को कार्तिक से दूर ही रखा हुआ है|उनसें जब दोनों की रिलेशनशिप के बारे में पूछा गया तो उन्होंने " मै हड्डी जैसे दिखती हूँ लेकिन मै उनके बीच कबाब में हड्डी नही बनना चाहती| मै सिर्फ 20 साल की हूँ मुझे किसी से भी आकर्षण हो सकता है, हाँ कार्तिक बहुत क्यूट लगते है" | इस बात पर कार्तिक और सारा का रिएक्शन आना अभी बाकि है|

अनन्या पांडे और कार्तिक आर्यन दोनों एक साथ "पति,पत्नी और वो" में नजर आने वाले है| यह 1978 में आई संजीव कुमार की मूवी का रीमेक है| इसमें इन दोनों अलावा भूमी पेड्नेकर भी है|

Related News