बॉलीवुड के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन का हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में बेहद अहम योगदान रहा है। उनके फैन केवल भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया भर में हैं। उन्हें जीवन में ये मुकाम हासिल करने के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ा था। जिसके बारे में भी सभी जानते हैं। अब अमिताभ को फिल्म इंडस्ट्री में काम करते हुए पूरे 52 साल हो गए हैं। ऐसे में उनके फैंस उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।

अमिताभ के फिल्म इंडस्ट्री में 52 साल पूरे होने पर उनके फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं। साथ ही उनकी पुरानी तस्वीर भी शेयर की जा रही है। आज हम आपको इस मौके पर उनकी कुल संपत्ति के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके बारे में आपको जानकारी नहीं होगी।

जया बच्चन ने राज्यसभा चुनाव में नामांकन भरने के दौरान संपत्ति का ब्यौरा दिया था। इस ब्यौरे में जया बच्चन ने अमिताभ और अपनी संपत्ति के बारे में बताया था। जया बच्चन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के पास 460 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है और दोनों की चल संपत्ति 540 करोड़ है।

दोनों के पास 12 गाड़ियां हैं जिनकी कीमत 13 करोड़ है। इसमें पोर्शे, मर्सडीज़, रेंज रोवर के अलावा इनमें एक टाटा नैनो और ट्रैक्टर भी शामिल हैं। अमिताभ के पास 3.4 करोड़ रुपये और जया बच्चन के पास 51 लाख रुपये की घड़ियां हैं। बच्चन दंपति के पास 9 लाख का एक पेन भी है।

जया-अमिताभ के पास नोएडा, गांधीनगर, अहमदाबाद, पुणे और भोपाल में रिहायशी प्रॉपर्टी है। परिवार का फ्रांस के ब्रिग्नोगन प्लेज में 3,175 स्कॉयर मीटर का एक प्लॉट भी है।

Related News