करीना कपूर और सैफ अली खान ने 2016 में अपने पहले बच्चे तैमूर का स्वागत किया था। अब वे 5 साल के हो चुके हैं। अब उन्होंने अपने दूसरे बेबी का स्वागत किया जिसका नाम जेह है। हाल ही में उन्होंने अपने छोटे बेटे जेह का चेहरा फैंस को दिखाया था और वे बेहद ही क्यूट हैं। इसके बाद जेह के नाम (जहांगीर) को लेकर भी बवाल मचा था।

ऐसी तस्वीरें बेहद ही कम सामने आई हैं जिसमे तैमूर और जेह साथ हों। अमूमन बच्चों में जलन की भावना होती है। हाल ही में करीना ने एक इंटरव्यू के दौरान तैमूर और जेह की बॉन्डिंग को लेकर खुलकर बात की। कि क्या तैमूर भी जेह को लेकर जलन की भावना रखते हैं। एनडीटीवी संग बातचीत में करीना ने कहा कि शुरुआत में मैं और सैफ थोड़े परेशान थे, यह सोचकर कि तैमूर कहीं जेह से जलन न करें, लेकिन तैमूर बड़े भाई का फर्ज निभाने से पीछे नहीं हटे।

करीना ने आगे कहा कि तैमूर बेहद खुश थे। तैमूर ने वैसा ही बिहेव किया जैसे कोई फ्रेंड के घर पर आने पर करते हैं। घर में जब कोई नया इंसान आता है तो बच्चे चिढ़ते हैं, लेकिन तैमूर जेह के प्रति काफी जिम्मेदार रहे। तैमूर का कोई दोस्त भी घर आता है और उन्हें हेलो कहता है तो वो उनसे कहते हैं कि क्या तुमने जेह को हेलो किया।

कुछ दिनों पहले सैफ अली खान का बर्थडे था, जिसे पूरे परिवार ने मालदीव में सेलिब्रेट किया। उन्हें विश करते हुए करीना ने लिखा, “मेरी जिंदगी के प्यार को हैप्पी बर्थडे। ”उनके फैंस ने भी उन्हें विश किया।

Related News