बॉलीवुड में आलिया भट्ट ने फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर ' से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। आलिया भट्ट ने कम उम्र में ही अपनी एक अलग जगह बना ली है। आलिया सिर्फ अपने स्टाइलिश फैशन के लिए ही जानी जाती है , आलिया की एक्टिंग के भी कई चर्चे रहते है। आलिया ने बॉलीवुड में अपनी चार्मिंग क्यूटनेस से सबको अपना दीवाना बना लिया है। ऐसा नहीं है आलिया ने अपनी शानदार एक्टिंग से दर्शको में दिल में जगह बना ली है। ये एक्ट्रेस आए दिन सुर्ख़ियों में बनी रहती है। आज हम आपको आलिया की जिंदगीं से जुड़े कुछ अहम मुद्दे बता रहे है, जब आलिया नहीं चाहते हुए भी इन विवादों में घिर गयी।

- फिल्म 'उड़ता पंजाब' और 'हाइवे' जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं आलिया भट्ट साल 2014 में सैफई महोत्सव में परफार्म करने पर आलिया भट्ट विवादों में घिर गयी थी। आपको बता दे कि मुजफ्फरनगर दंगों के पीड़ित राहत कैंपों में आश्रय लिए हुए थे, वहीं आलिया ने माधुरी दीक्षित और सलमान खान के साथ मुलायम सिंह के गांव में एक स्टेज शो में हिस्सा ले लिया था।

- कुछ समय पहले एक कॉमिडी शो के एक एपिसोड में काफी अश्लील शब्दों का इस्तेमाल किया गया। इस शो में आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर भी मौजूद थे। इसका विरोध कई संगठनो ने कर दिया था। इसमें आलिया पर केस भी दर्ज हुआ था।

- आलिया भट्ट के जनरल नॉलेज को लेकर पॉपुलर शो 'कॉफी विद करण' में पूछे गए सवालों से वे विवादों में फंस गयी थी। आलिया के सवालों के जवाब गलत देने पर सोशल मिडिया पर उन्हें काफी ट्रोल किया गया था। इसके बाद से उन पर काफी जोक्स भी बनने लग गए थे।

- फिल्म 'हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया' के प्रमोशन के मौके पर आलिया भट्ट को को-स्टार वरुण धवन ने अपनी गोद में उठा लिया। जिसके चलते वह वॉरड्रोब मैलफंक्शन का शिकार भी आलिया को होना पड़ा था।

Related News