इंटरनेट डेस्क |इन दिनों देश के सबसे अमीर बिजनेसमेन मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी की सगाई की खबरें चर्चा में है। हाल ही में आकाश अंबानी की प्री-एंगेजमेंट पार्टी में कई बॉलीवुड हस्तियों ने शिरकत की। इस दौरान बॉलीवुड की क्यूट गर्ल आलिया भट्ट भी पार्टी में नजर आई। पार्टी में आलिया के लुक की काफी चर्चा है। वैसे तो आलिया भट्ट का लुक हमेशा से ही उनके फैन्स को फैशन इंडस्ट्री के लोगों को काफी पसंद आता है लेकिन इस बार अंदाज सबसे अलग था। आलिया भट्ट को इंडस्ट्री की फैशनिस्टा के रूप में जाना जाता है। फैशन के मामले में आलिया हमेशा अपने आप को अप टू डेट रखती है।किसी भी इवेंट में उनका लुक सबसे हट के होता है। आकाश अंबानी कीप्री-एंगेजमेंट पार्टी में आलिया का एथनिक लुक नजर आया। इस समय उन्होनें पिंक कलर की साड़ी पहन रखी थी। ब्लाउज बैक से ऑपन था। साड़ी के साथ जुड़ा और उस पर गजरा उनके लुक को कम्प्लीट करता दिख रहा था। इसके अलावा आलिया ने कानों में बड़े झुमके पहनें हुए थे। आलिया भट्ट के इस लुक ने पार्टी में सभी का दिल जीत लिया।आलिया ने इस लुक की फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर की। साथ ही उन्होनें कैप्शन दिया 'पलट'। इस फोटो पर यूजर्स ने काफी सारे कमेंट किए और आलिया के लुक की तारीफ करते नहीं थक रहे। आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की प्री-एंगेजमेंट पार्टी में और भी कई सितारें शामिल हुए। बुधवार को मेंहदी सेरेमनी में प्रियंका चोपड़ा भी अपने कथित बॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ हाथों में हाथ डाले नजर आई। इस समय प्रियंका का देसी लुक दिखा। प्रियंका चोपड़ा ने रेड कलर की साड़ी पहनी हुई थी तो वहीं निक जोनस सूट-बूट पहनें नजर आए। इस खास मौके पर बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख पत्नी गौरी खान संग पहुंचे ।

Related News