प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी को पूरा 1 हफ्ता हो चूका है लेकिन अभी भी कई नई तस्वीरें सामने आ रहीं हैं जो कि सोशल मीडिया पर छाई हैं। लेकिन अभी थोड़े देर पहले पता चला है कि उम्मेद भवन में शादी के बाद एक धमाकेदार पार्टी हुई थी और उस पार्टी की तस्वीरें अब सामने आई हैं। इस पार्टी में निक और प्रियंका धमाकेदार डांस करते हुए दिखे।

उन दोनो ने इस पार्टी के दौरान इस तरह से डांस किया की बाकि सब देखते रह गए। दोनो के डांस की खूबसूरत तस्वीरों ने सामने आई है। दोनों की ये तस्वीर इंटरनेट पर तहलका मचा रही है। इस दौरान बाकि सभी गेस्ट ने भी खूब एंजॉय किया।

पार्टी के दौरान प्रियंका चोपड़ा रेड कलर के गाउन में नज़र आई, वही निक ग्रे कलर के ब्लेजर में नज़र आये। दोनों पार्टी में काफी सुंदर लग रहे थे। पार्टी की फोटोज सामने आने के बाद लगातार वायरल हो रही हैं।

Related News