सिद्धार्थ शुक्ला का अचानक चला जाना हर किसी को हैरान कर गया है। सिद्धार्थ का निधन गुरुवार 2 सितंबर को हुआ है। आज उनका अंतिम संस्कार होगा। उनके परिवार, उनके साथी और उनके फैंस के लिए इस बात पर यकीन करना भी मुमकिन नहीं है।

सिद्धार्थ शुक्ला को फैन्स सोशल मीडिया पर याद कर रहे हैं और श्रद्धांजलि दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ की एक थ्रोबैक तस्वीर भी तेजी से वायरल हो रही है। इन फोटोज को उनके फैंस बेहद शेयर भी कर रहे हैं।

सिद्धार्थ शुक्ला ने साल 2008 में सोनी टीवी के ‘बाबुल का आंगन छूटे ना’ से टीवी डेब्यू किया था। उन्होंने इस शो में शुभ रणावत का किरदार निभाया था। ये शो फरवरी 2009 में खत्म हो गया था। फिर सिद्धार्थ शुक्ला, 2009 में ही ‘जाने पहचाने से.. ये अजनबी’ टीवी शो में नजर आए थे।


सिद्धार्थ के करियर को टीवी शो बालिका वधु से उड़ान मिली। इसमें उन्होंने शिवराज का किरदार निभाया था, जो दर्शकों को बेहद पसंद आया था। इस शो के लिए सिद्धार्थ ने आईटीए का ‘ग्रेट परफॉर्मर ऑफ द ईयर’ का भी अवार्ड मिला था।

सिद्धार्थ शुक्ला, बिग बॉस के 13वें सीजन में नजर आए थे। सिद्धार्थ ने न सिर्फ दर्शकों का दिल जीता था, बल्कि साथ ही साथ इस शो का खिताब भी अपने नाम किया था। इस शो में काम करने के बाद से मानों उनकी पॉपुलेरिटी को जैसे पंख ही लग गए हों। बिग बॉस13 में सिद्धार्थ की केमिस्ट्री, शहनाज गिल के साथ खूब चर्चा में आई थी। सोशल मीडिया पर अब भी सिडनाज ट्रेंड होता रहता है।

आखिरी बार सिद्धार्थ, ‘ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3’ में नजर आए थे। इस शो को दर्शकों ने खूब पसंद किया था और आईएमडीबी पर भी इसे तगड़ी रेटिंग मिली थी।

Related News