प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 1 और 2 दिसंबर को जोधपुर के उम्मेद पैलेस में हिन्दु और ईसाई रीति रिवाज से शादी की थी। इसके बाद दोनों ने 4 दिसंबर को दिल्ली के ताज होटल में रिसेप्शन भी दिया। शादी को लेकर दोनों बहुत ही चर्चे में है। शादी के दिन प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस बहुत ही खूबसूरत दिख रहे थे। तस्वीर में दोनों बहुत ही खुश नज़र आ रहे है।

शादी के खुशियों के बीच एक इंटरनेशनल मैगजीन ने प्रियंका को 'ग्लोबल स्कैम आर्टिस्ट' कह दिया था। मैगजीन ने प्रियंका की शादी को लेकर कई सवाल उठाए थे। मैगजीन के यह तक कह दिया था कि प्रियंका ने निक को शादी करने के लिए फंसाया है। हलांकि मैगजीन ने आर्टिकल वापस लेकर माफी याचना की है।

शादी के बाद प्रियंका ने सोशल मीडिया पर अपना नाम चेंज कर लिया है। दरअसल, प्रियंका ने अब अपने नाम के आगे जोनस जोड़ दिया है और अब उनका पूरा नाम प्रियंका चोपड़ा जोनस है।

Related News