बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने बीते मंगलवार को ही ऐलान किया था कि वह और उनके पति निक जोनास कोरोनावायरस के खिलाफ जंग में पीएम केयर्स फंड में दान कर रहे है।

इसके बाद एक बार फिर प्रियंका इस जंग में एक अन्य संस्था की मदद करने के लिए आगे आई है। प्रियंका ने इस बार बॉन विव नामक संस्था को 1 लाख डॉलर का डोनेशन देने का ऐलान किया है और उन महिलाओं की मदद करने की बात कही है जो इस महामारी में भी समाज की बेहतरी के लिए अपनी जान जोखिम में डालकर काम कर रही हैं।

प्रियंका ने खुद इंस्टा स्टोरी पर इस बात का खुलासा किया था। प्रियंका खुद कोरोना के खिलाफ जंग में देश का साथ दे रही है और मदद कर रही है। प्रियंका के के अलावा भी कई सेलेब्रिटीज मदद के लिए आगे आ रहे हैं। बहुत से मदद के हाथ अब तक आगे आए हैं और इस से देश की एकजुटता के बारे में पता चल रहा है। उनके पति और पॉप स्टार निक जोनस ने इससे पहले पीएम-केयर्स फंड, यूनीसेफ, फिडिंग अमेरिका और गूंज जैसे संगठनों में भी पैसे जमा कराए हैं।

Related News