नेहा शर्मा अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर कर फैंस से रूबरू होती रहती हैं। अब एक बार फिर नेहा ने अपने नए लुक की झलक दिखाई है।

नई दिल्ली: टीवी के बाद बॉलीवुड का रुख करने वाली एक्ट्रेस नेहा शर्मा पिछले कुछ समय से किसी टीवी शो या फिल्म में नजर नहीं आई हैं, लेकिन इसके बावजूद वह लोगों के बीच चर्चा में बनी रहती हैं।इसकी सबसे बड़ी वजह है उनका बोल्ड और सिजलिंग अवतार। बेशक वह अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल नहीं जीत पाई हैं, लेकिन नेहा ने अपने स्टाइलिश अंदाज से लोगों का ध्यान खींचा है।

सोशल मीडिया क्वीन हैं नेहा
नेहा आज जहां हैं वहीं फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब हैं।ऐसे में वह अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर कर फैंस से रूबरू होती रहती हैं. अब एक बार फिर नेहा ने अपने नए लुक की झलक दिखाई है।


नेहा ने बिखेरी खूबसूरती
इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीरों में नेहा ब्लैक कलर की ऑफ शोल्डर ड्रेस पहने नजर आ रही हैं।

इस ग्लैमरस लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने न्यूड मेकअप किया है और अपने बालों को खुला छोड़ रखा है। इसके साथ नेहा ने हाई हील्स पेयर की हैं।

एक्ट्रेस ने दिखाया कातिलाना लुक
यहां एक्ट्रेस अलग-अलग लुक दिखाती नजर आ रही हैं। इस लुक में वह इतनी बोल्ड लग रही हैं कि लोगों के लिए उनसे नजर हटाना मुश्किल हो गया है। उनकी कातिलाना अदाएं लोगों को मदहोश करने के लिए काफी हैं। फैंस ही नहीं तमाम सेलेब्स फोटोज को देखकर तारीफों के पुल बांधते नजर आ रहे हैं।

इस फिल्म में नजर आएंगी नेहा
वहीं नेहा के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही 'जोगिरा सारा रा रा' नाम की फिल्म में नजर आने वाली हैं।

Related News