इंटरनेट डेस्क| दीपिका पादुकोण बॉलिवुड की शानदार अभिनेत्रियों में से एक है। बॉलिवुड की इस मशहूर अभिनेत्री ने कम समय में ही अपने शानदार अभिनय से बॉलीवुड जगत में अपना लोहा मनवाया है। इन दिनों एक खबर बहुत सुर्खियों में चल रही है कि बॉ​लिवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दिसंबर में विवाह बंधन में बंध सकते है। इस जोड़ी ने बॉलीवुड में कई हिट फिल्मों में एक साथ काम किया है। दीपिका और रणवीर सिंह ने बाजीराव मस्तानी, पद्मावत जैसी हिट फिल्मों में काम किया है।

इसी बीच एक ओर खबर सुनने में आ रही है, जो दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर के ब्रेकअप को लेकर है। ये एक्ट्रेस रणवीर सिंह से पहले रणबीर कपूर के साथ रिलेशन में थी। कुछ दिनों में ये दोनों रिलेशन में रहे। लेकिन कुछ समय बाद इनका ब्रेकअप हो गया।

बॉलिवुड की इस अभिनेत्री ने हाल में एक इंटरव्यू में कहा कि रणबीर से अलग होने के बाद में काफी टूट से गई थी। दीपिका ने एक इंटरव्यू में किसी का नाम न लेते हुए कहा कि, ‘वो मुझे धोखा दे रहे थे। लोगों ने भी उन्हें बार-बार बताया की वो मुझे धोका दे रहे है। एक बार ऐसा कुछ हुआ की मैंने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद मुझे बहुत दुःख हुआ लेकिन सभी फीलिंग्स को किनारे करते हुए। मैंने उनसे अलग होने का बड़ा फैसला लिया। उसके बाद बॉलिवुड के ये अदाकार रणबीर के साथ कई समारोह में एक साथ नजर आ चुकी है। रणबीर सिंह इन दिनों अपनी ​आने फिल्म सिम्बा को लेकर चर्चा में बने हुए।

Related News